परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

फोटो : 1 बांका 12 एवं 13 : शव के साथ रोती मां व अमरपुर . सिमपुर विलासी नदी में लाश मिलने की खबर फैलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रामचंद्र हांसदा ने बताया कि गंगा मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता था. पचीस दिन पहले मृतक की पत्नी मंजु देवी […]

फोटो : 1 बांका 12 एवं 13 : शव के साथ रोती मां व अमरपुर . सिमपुर विलासी नदी में लाश मिलने की खबर फैलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रामचंद्र हांसदा ने बताया कि गंगा मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता था. पचीस दिन पहले मृतक की पत्नी मंजु देवी ने अपने पति से विवाद कर अपने तीनों बच्चों को छोड़ कर चली गयी थी. गंगा पिछले दस दिनों से डोमो में मजदूरी का काम कर रविवार को घर वापस आ रहा था. उसके भाई ने बताया कि गंगा अपने कार्य दबंग की तरह भी करता था. वह किसी भी लोगों के साथ मारपीट करने लगता था. शायद यही कारण है कि उसकी पत्नी भी घर छोड़ कर चली गयी. हालांकि, पत्नी को हत्या की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच शव से लिपट कर रोने लगी. इस दौरान उसकी सास ने उसके शव से अलग कर पुतहू को ही कोसने लगी. मां का रो-रो कर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >