धान में नहीं आयी बाली, किसान परेशान

फोटो 26 बांका 16 : धान दिखाते किसान जयपुर . ओपी क्षेत्र के गोराटाड़ व कानीबेल गांव में लगभग 10 एकड़ जमीन में राजेंद्र मंसूरी धान लगाया गया है. जिसमें समय पूरा होने के बाद भी अभी तक बाली नहीं आयी है. इस क्षेत्र का मुख्य फसल धान ही है. यहां के किसान धान उपजा […]

फोटो 26 बांका 16 : धान दिखाते किसान जयपुर . ओपी क्षेत्र के गोराटाड़ व कानीबेल गांव में लगभग 10 एकड़ जमीन में राजेंद्र मंसूरी धान लगाया गया है. जिसमें समय पूरा होने के बाद भी अभी तक बाली नहीं आयी है. इस क्षेत्र का मुख्य फसल धान ही है. यहां के किसान धान उपजा कर साल भर अपना गुजर बसर करते है, लेकिन इस वर्ष धान नहीं होने से किसानों की बीच एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. किसान जनार्दन यादव, कुलदीप यादव, भुदेव यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस तरह की समस्या कभी नहीं हुई थी. जितने जमीन में धान लगाये है कहीं भी धान में बाली नहीं आयी है. अब इस वर्ष परिवार के बीच भुखमरी की समस्या आ गयी है. वाहन चेकिंग जयपुर . ओपी क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर बुधवार को झारखंड सीमा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल का कागजात, हेलमेट, लाइसेंस एवं डिक्की खोलकर चेक किया गया. इस दौरान ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सअनि आर एन सिंह व सैप जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >