बैंक खाते से 20 हजार की निकासी, साइबर ठगी की आशंका

खानगाह निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार की अवैध निवासी का मामला सामने आया है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठग गिरोह सक्रिय हैं. प्रशासन के लाख जागरूकता अभियान के बाद भी लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. इस क्रम में खानगाह निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार की अवैध निवासी का मामला सामने आया है. पीड़ित नवल किशोर साह ने बताया कि यूको बैंक कसबा शाखा में पिछले कई वर्षों से खाता है. बताया कि बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात घर पर हैं, अचानक दो अप्रैल को खाते से 20 हजार की निकासी की सूचना मोबाइल पर मिली. दूसरे दिन जब शाखा पहुंचे तो प्रबंधक द्वारा साइबर तरीके से राशि निकासी की जानकारी दी गयी. पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व भी कसबा की महिला ने खाता से अवैध तरीके से राशि निकासी की शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >