अपनी मांग को लेकर धरना की तैयारी में जुटे सदस्य

बांका. जिला प्रेरक महासंघ की बैठक मंगलवार को शहर के भयहरण स्थान में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष त्रिपुरारि कुमार सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से अपनी मांगों को लेकर विशेष चर्चा की गयी, जिसमें दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना एक दिसंबर एवं दो दिसंबर को लोक सभा का […]

बांका. जिला प्रेरक महासंघ की बैठक मंगलवार को शहर के भयहरण स्थान में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष त्रिपुरारि कुमार सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से अपनी मांगों को लेकर विशेष चर्चा की गयी, जिसमें दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना एक दिसंबर एवं दो दिसंबर को लोक सभा का घेराव करने की बात उपस्थित सभी प्रेरकों को कही गयी. धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में सभी प्रेरकों उपस्थित होकर अपने मांगों दिल्ली में आयोजित होने वाली धरना कार्यक्रम में रखेंगे. इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, मणि कांत, दिलीप कुमार, पप्पू प्रसाद, प्रद्यूमन, विनीत कुमार, राजेश कुमार, राजमोहन यादव, कपिलदेव, राजेश कुमार सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >