बांका . अमरपुर अनुमंडल बनाने के लिए सभी शर्त पूरी करता है. इसके लिए प्रयास बहुत पहले से ही तेज कर दी गयी है. अमरपुर के विधायक जर्नादन मांझी ने बताया कि वे बहुत पहले ही विधानसभा में इस बाबत अपनी आवाज उठा चुके हंै. सफलता भी हाथ लगी है. 8 अगस्त 2011 को जिप की बैठक में वे अमरपुर को अनुमंडल बनाने की मांग का प्रस्ताव पारित करा चुके हैं. इसके बाद आयुक्त व डीएम के स्तर से कार्रवाई पूरी कर सरकार व मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी गयी है. सरकार द्वारा अमरपुर को दर्जा दिये जाने के सूची में अग्रिम पंक्ति में रखा गया है. सरकार की घोषणा होते ही सबसे पहले अमरपुर को दरजा मिलेगा. विधायक ने कहा कि 8 नवंबर को प्रभारी सचिव बिहार विधान सभा पटना को लिखा गया था . इसके बाद बात बनी है. बौंसी को मिले अनुमंडल का दरजाबांका . पर्यटन का केंद्र मंदार के बौंसी प्रखंड को पहचान तो मिली मगर उसके चहुंमुखी विकास को पंख नहीं लग पाया. स्थानीय बुद्धिजीवी व समाज सेवी ने कहा कि बौंसी में थाना, प्रखंड, अंचल, लक्ष्मी पुर डैम, मनियार पुर आश्रम, अभिजीत ग्रुप, मंदार पर्वत, गुरुधाम आश्रम सहित प्रसिद्ध स्थल व कार्यालय है. झारखंड से सटा प्रखंड बौंसी है. सभी शर्त पूरी करने के बाद भी बौंसी को क्षेत्र के प्रतिनिधि दर्जा नहीं दिला पा रहे हैं. जिससे उन्हें क्षोभ हो रहा है. आगामी चुनाव में इसे मांग कर दर्जा को मुद्दा बनाया जायेगा.
अनुमंडल बनने के पंक्ति में अमरपुर है आगे: विधायक
बांका . अमरपुर अनुमंडल बनाने के लिए सभी शर्त पूरी करता है. इसके लिए प्रयास बहुत पहले से ही तेज कर दी गयी है. अमरपुर के विधायक जर्नादन मांझी ने बताया कि वे बहुत पहले ही विधानसभा में इस बाबत अपनी आवाज उठा चुके हंै. सफलता भी हाथ लगी है. 8 अगस्त 2011 को जिप […]
