पार्टी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी

फोटो 24 बांका 5 : बैठक में शामिल पार्टी के सदस्य प्रतिनिधि, बांकालोजपा का स्थापना दिवस 28 नवंबर को मनाने के लिए पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ता के साथ सोमवार को बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बेबी यादव ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर […]

फोटो 24 बांका 5 : बैठक में शामिल पार्टी के सदस्य प्रतिनिधि, बांकालोजपा का स्थापना दिवस 28 नवंबर को मनाने के लिए पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ता के साथ सोमवार को बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बेबी यादव ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें. इससे कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जायेगा. वहीं प्रदेश के महासचिव सह जिला के प्रभारी राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जायेगा. इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से ही एकजुट होकर तैयारी में लग जाएं. साथ ही बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष को कहा कि अपने-अपने पंचायत से पंचायत अध्यक्षों को कार्यक्रम में अवश्य लावें. वहीं विजय पासवान ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर दलित सेना के कार्यकर्ता भी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे. इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव आनंद शंकर, जिला प्रवक्ता विपिन कुमार सिंह, निरोज सिंह, दीपक पासवान, विपिन सिंह, जवाहर पासवान, मकबुल अंसारी, गुरुदेव पासवान, दीपनारायण राय, लोधी पासवान, विष्णुदेव राम, भोला तांती, लालमोहन यादव, रुवेदा खातुन, रेहाना प्रकाश, सहदेव किसकू, मंटू राय, रविशेखर, दिनकर झा, हीरा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >