फोटो है : फोटो संख्या 24 बीएएन 65 परेशानी सुनते पूर्व विधायक-जनगणना कार्य का पारिश्रमिक दिलवाने के लिए आशाओं ने पूर्व विधायक से लगायी गुहार प्रतिनिधि, कटोरियारेफरल अस्पताल कटोरिया परिसर में आशा दिवस के मौके पर जुटे आशा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सह भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व ही उन्होंने जनगणना कार्य में काम किया था. लेकिन पारिश्रमिक का भुगतान अब तक नहीं हो सका है. कार्यालयों का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं. इसके बाद पूर्व विधायक ने मौके से ही कटोरिया बीडीओ रामपुकार यादव से मोबाइल पर बात की और लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की. पूर्व विधायक श्री यादव सोमवार को अनियमितता की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से शीघ्र इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरविंद पांडेय सहित अन्य समर्थक मौजूद थे. डीपीएम ने आशा के साथ की बैठकरेफरल अस्पताल के सभा कक्ष में सोमवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात कुमार राजू ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों में कार्यरत आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी. इस क्रम में डीपीएम ने जननी बाल सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण, बंध्याकरण, टीकाकरण आदि बिंदुओं पर चर्चा के बाद बारी-बारी से रिपोर्ट लिया. इस मौके पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
दो वर्ष बाद भी नहीं हुआ पारिश्रमिक का भुगतान
फोटो है : फोटो संख्या 24 बीएएन 65 परेशानी सुनते पूर्व विधायक-जनगणना कार्य का पारिश्रमिक दिलवाने के लिए आशाओं ने पूर्व विधायक से लगायी गुहार प्रतिनिधि, कटोरियारेफरल अस्पताल कटोरिया परिसर में आशा दिवस के मौके पर जुटे आशा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सह भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव को अपनी समस्याओं से अवगत […]
