लाठी से पीट कर महिला की हत्या

आलू की खेत से होकर 12 वर्षीय बालक गुजरा तो खेत मालिक ने मां-बेटे की लाठी-डंडे से कर दी पिटाईपिटाई से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीरचिकित्सकों ने घायलों को भागलपुर किया रेफर फोटो 22 बांका 29 : रोते बिलखते परिजन प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड अंतर्गत खड़ौदा गांव में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर हुई […]

आलू की खेत से होकर 12 वर्षीय बालक गुजरा तो खेत मालिक ने मां-बेटे की लाठी-डंडे से कर दी पिटाईपिटाई से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीरचिकित्सकों ने घायलों को भागलपुर किया रेफर फोटो 22 बांका 29 : रोते बिलखते परिजन प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड अंतर्गत खड़ौदा गांव में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव का एक बालक आलू की खेत में घुस गया. इस पर खेत का मालिक उक्त बालक, उसकी मां और उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट करने लगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का बारह वर्षीय दयानंद कुमार अपनी मां गौरी देवी के साथ घर के पास खलिहान पर धान सुखाने के लिए गया था. दयानंद पास के आलू की खेत से होकर गुजरने लगा. इस पर खेत का मालिक उसके साथ मारपीट करने लगा. बात बढ़ने पर खेत मालिक राजीव यादव, विपिन यादव, उमेश यादव, पूरन यादव, उमेश यादव की पत्नी एवं स्व मुन्ना यादव की पत्नी लाठी-डंडे से दयानंद, उसकी मां एवं उसके परिजनों को पीटने लगे. मारपीट में दयानंद व उसकी मां गौरी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसी बीच बचाव में पहुंचे उसके चचेरे भाई रमेश यादव के साथ भी मारपीट की गयी. गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी आरोपी भाग गये. घायलों को ग्रामीण व परिवार के लोगों के द्वारा सभी को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को भागलपुर रेफर कर दिया. इसी बीच गौरी देवी की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. मृतका के दूसरे पुत्र खनु यादव के आवेदन पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >