फोटो : 22 बांका 5 : खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते जितेंद्र सिंहप्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के भेड़ा मोड़ मैदान पर सीनियर डिवीजन ( पुरुष) फुटबॉल लीग के अंतर्गत शनिवार को ग्रुप ए का मैच खेला गया. मुख्य अतिथि के तौर बांका भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि फुटबॉल का मैच काफी रोमांच से भरा होता है. भारत के लोकप्रिय खेलों में एक है. इस खेल से दिल और दिमाग दोनों मजबूत होता है. ग्रुप ए के पहले मैच में कुसमानत स्पोर्टिंग क्लब गोरगम्मा को नव युवक जागृति क्लब डुमरडीहा ने 1-0 से पराजित किया. इसी मैदान में खेले गये दूसरे मैच में नावा मरशाल फुटबॉल क्लब दुधियातरी को जागरण स्पोर्टिंग क्लब चिंगुलिया ने ट्राइ ब्रेकर में 4-2 से पराजित किया. दोनों मैच के बाद अंतिम मैच में जागरण स्पोर्टिंग क्लब चिंगुलिया ने नवयुवक जागृति स्पोर्टिंग क्लब डुमरडीहा को 2-1 गोल से पराजित किया. तीनों मैचों में निर्णायक की भूमिका में क्रमश: प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार बेसरा व शैलेंद्र ठाकुर ने निभायी. इस अवसर पर प्रो विश्वजीत सिंह, रंजीत राय, दिवाकर झा, विनोद कुमार यादव, उदय यादव, सुरेश यादव, महेंद्र सिंह, लोहा सिंह, लालमणी मिश्रा, संजय कुमार सिंह ने सराहनीय भूमिका निभायी. इस अवसर पर फुटबॉल प्रेमियों की काफी भीड़ थी. इस आशय की जानकारी जिला फुटबॉल संघ के महासचिव संजीव कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी.
फुटबॉल दिल और दिमाग दोनों को तंदरुस्त करता है : जितेंद्र
फोटो : 22 बांका 5 : खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते जितेंद्र सिंहप्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के भेड़ा मोड़ मैदान पर सीनियर डिवीजन ( पुरुष) फुटबॉल लीग के अंतर्गत शनिवार को ग्रुप ए का मैच खेला गया. मुख्य अतिथि के तौर बांका भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. इस […]
