बांका : प्रखंड क्षेत्र के मंझियारा गांव के समीप चांदन नदी बालू घाट पर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों के बीच जम कर गोली बारी की घटना हुई. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ककना-मंझियारा गांव के बीच बालू घाट पर मजदूरों द्वारा काम करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुई है.
गत मंगलवार को भी इसी घाट पर गोलीबारी हुई थी, लेकिन पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. पुन: शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर पुलिस को चुनौती दे दी है. पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार देर शाम घाट पर दोनों गांव के लोग के बीच कहा सुनी होने लगी.
जिसके बाद दोनों ओर से गोली बारी शुरू हो गयी. जो देर रात तक जारी रहा. दर्जनों राउंड गोलियां चलायी गयी. गोली बारी की खबर पुलिस को मिलते ही बांका-अमरपुर पुलिस घटना स्थल पर निकल गयी.
