बांका . जिलाधिकारी के जनता दरबार में गुरुवार को पूरे जिले से करीब 90 मामले आये. समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में जन शिकायत पदाधिकारी केशर अली ने लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में पहुंचे अमरपुर प्रखंड के भदरिया गांव के शिव कुमार दास ने पिछले साल भर से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया है. श्री दास का आरोप है कि वह दलित परिवार से आते है और वह काफी गरीब है. परिवार बड़ा होने के कारण किसी प्रकार से गुजारा नहीं होता है. गुजारा नहीं होने के बाद भी जन वितरण प्रणाली का लाभ वो नहीं ले पा रहे है. गांव के डीलर पिछले एक साल से योजना का खाद्यान्न नहीं दे रहे है. उनका आरोप है कि ऐसी स्थिति में परिवार को भरन पोषण नहीं हो पा रहा है. एसपी जनता दरबार में 30 मामलेबांका : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया था. जिसमें एसपी डॉ सत्य प्रकाश उपस्थित होकर लोगों की समस्या को सून रहे थे. इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, अभियुक्त की गिरफ्तारी, धमकी सहित कई मामले पहुंचे. एसपी ने कई मामले का मौके पर निबटारा किया और कई मामले को संबंधित थानाध्यक्ष को भेज दिया. इस दौरान कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
जनता दरबार में पहुंचा 90 मामला
बांका . जिलाधिकारी के जनता दरबार में गुरुवार को पूरे जिले से करीब 90 मामले आये. समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में जन शिकायत पदाधिकारी केशर अली ने लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में पहुंचे अमरपुर प्रखंड के भदरिया गांव के शिव कुमार दास ने पिछले साल भर से राशन नहीं मिलने का […]
