शादी से इनकार करने पर मारपीट, मामला पहुंचा थाना

-लड़के व लड़की पक्ष के कई लोग जख्मीबांका . शादी से इनकार करने पर लड़की के मौसा को बुधवार को उस समय महंगा पड़ गया, जब उन्हें पता चला कि लड़के की पहले एक शादी हो चुकी है. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मनियारपुर वासी श्याम दास के पुत्र भोला […]

-लड़के व लड़की पक्ष के कई लोग जख्मीबांका . शादी से इनकार करने पर लड़की के मौसा को बुधवार को उस समय महंगा पड़ गया, जब उन्हें पता चला कि लड़के की पहले एक शादी हो चुकी है. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मनियारपुर वासी श्याम दास के पुत्र भोला दास की शादी पूर्व में भी हो चुकी थी. पहली पत्नी का देहांत हो चुका है, जिसका मामला थाने में चल रहा है. वहीं लड़के ने रजौन के भदवा निवासी एक लड़की से प्रेम हो गया था, जो अब शादी तक जा पहुंचा था. इसी बीच लड़के की शादी की बात लड़की के मौसा को पता चल गया. इसके बाद लड़की के माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया. वहीं दहेज के रूप में दिये गये रुपये लौटने की बात लड़के पक्ष को कही. इस पर लड़के वालों ने कुछ रुपये लौटा भी दिये, लेकिन इसी बीच किसी बात पर दोनों पक्ष में तू तू मैं मैं शुरू हो गयी, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गयी. मारपीट में लड़के पक्ष के राजू दास, श्याम दास व भोला दास घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के यशोदा देवी, जर्नादन दास व उपेंद्र दास घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. जिस पर दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >