बांका . राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूबे के पूर्व मुखिया नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा को एक छलावा कहा है. जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के वरीय नेता छविनाथ साह की हत्या 2005 में हुई थी. जिसका अभियुक्त बेलहर के पूर्व विधायक है. इसी प्रखंड के लौढि़या पंचायत की मुखिया की हत्या 9 दिसंबर 2011 को की गयी. बेलहर के ही जदयू कार्यकर्ता वाल्मीकि दास की हत्या पीट-पीटकर कर दी गयी. जिसका अभियुक्त खुलेआम घूम रहा है. उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. चुनाव सामने आते ही कार्यकर्ता की टोह लेने चक्कर लगाना शुरू कर दिये है. नीतीश मायावी और अवसरवादी है. जनता इन्हें जान चुकी है. इनके झांसे में अब जनता नहीं आने वाली है. वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मानव संसाधन राज्यमंत्री, भारत सरकार उपेंद्र कुशवाहा ने श्रद्धांजलि रथ के माध्यम से जनता को जगाने का काम किया है. इन्होंने ही कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने का काम किया है.
नीतीश का संपर्क यात्रा है छलावा : रालोसपा
बांका . राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूबे के पूर्व मुखिया नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा को एक छलावा कहा है. जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के वरीय नेता छविनाथ साह की हत्या 2005 में हुई थी. जिसका अभियुक्त बेलहर के पूर्व विधायक है. इसी प्रखंड के लौढि़या […]
