कटोरिया . प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को सभी बीएलओ की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रामपुकार यादव ने की. इस क्रम में बीडीओ ने बीएलओ को बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार व नाम हटाने हेतु आगामी 23 नवंबर को सभी बूथें पर विशेष अभियान चलाया जायेगा. उक्त तिथि को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे. नाम जोड़ने के अभियान में युवतियों व महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में चर्चा के बाद कंट्रोल टेबुल सुधार के लिए बीएलओ से अपने-अपने मतदाता सूची में सुधार कराया गया. इसके बाद कंट्रोल टेबुल व मतदाता सूची को जिला भेजा गया. इस मौके पर प्रखंड ग्राम पंचायत पदाधिकारी नवीन कुमार जमुआर, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे.
सभी बूथों पर 23 को विशेष अभियान
कटोरिया . प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को सभी बीएलओ की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रामपुकार यादव ने की. इस क्रम में बीडीओ ने बीएलओ को बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार व नाम हटाने हेतु आगामी 23 नवंबर को सभी बूथें पर विशेष अभियान चलाया जायेगा. उक्त […]
