फोटो: 18 बांका 3: बैठक करते जिलाधिकारी व उपस्थित पदाधिकारी बांका . सभी विभाग अपने अधूरे पड़े कार्य को ससमय दुरुस्त कर लें. जांच होने पर कार्य में शिथिलता पाये जाने पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. ये बातें जिलाधिकारी साकेत कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय वेशम में आयोजित तकनीकी विभाग की बैठक के दौरान सभी पदाधिकारी को दिये. इस मौके पर पीएचइडी, आरडब्लूडी, पीडब्ल्यूडी, भवन निर्माण सहित सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. साथ ही बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार, नजारत उपसमाहर्ता आशीष कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी राम शंकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. डीएम श्री कुमार ने खास कर पीएचइडी व आरडब्ल्यूडी को सख्त निर्देश देते हुए समय सीमा के अंदर अपने कार्य को पूरा करने का आदेश दिया. बारी-बारी से सभी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
अधूरे पड़े कार्य को ससमय करें दुरुस्त: डीएम
फोटो: 18 बांका 3: बैठक करते जिलाधिकारी व उपस्थित पदाधिकारी बांका . सभी विभाग अपने अधूरे पड़े कार्य को ससमय दुरुस्त कर लें. जांच होने पर कार्य में शिथिलता पाये जाने पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. ये बातें जिलाधिकारी साकेत कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय वेशम में आयोजित तकनीकी विभाग की […]
