23 नवंबर को केंद्र पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ

बांका . प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में मंगलवार को बीएलओ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ शिव कुमार पंडित ने सभी बीएलओ को 23 नवंबर को अपने-अपने केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया. जिसमें 18 वर्ष पूरा करने वाले लोगों को मतदाता सूची में नाम व मतदाता सूची में […]

बांका . प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में मंगलवार को बीएलओ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ शिव कुमार पंडित ने सभी बीएलओ को 23 नवंबर को अपने-अपने केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया. जिसमें 18 वर्ष पूरा करने वाले लोगों को मतदाता सूची में नाम व मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में सुधार किया जायेगा. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने 2015 में होने वाली विधान सभा चुनाव के बारे में बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ को कहा कि पदाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश को शक्ति से पालन करने की बात कही. इस मौके पर उप निर्वाची पदाधिकारी मो गजाली सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >