फसल बरवाद होने पर किसानों में बेचैनी, आगे की रणनीति के लिए बैठक

फोटो : 17 बांका 20 : बैठक करते किसानप्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहेरा पंचायत के पड़रिया गांव के रंगनिया, लहैता, गौरीपुर,कल्याणपुर, कारीपाथर सहित मझियारा गांव के किसान का मेहनत बरबाद हो रहा है. धान की फसल पूरी तरह से बरबाद हो गया है. किसानों को धान पर इस साल पूरा भरोसा था, लेकिन बीज खराब […]

फोटो : 17 बांका 20 : बैठक करते किसानप्रतिनिधि, बांकाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहेरा पंचायत के पड़रिया गांव के रंगनिया, लहैता, गौरीपुर,कल्याणपुर, कारीपाथर सहित मझियारा गांव के किसान का मेहनत बरबाद हो रहा है. धान की फसल पूरी तरह से बरबाद हो गया है. किसानों को धान पर इस साल पूरा भरोसा था, लेकिन बीज खराब रहने के कारण किसानों को इस साल भारी घटा लगा. धान का बाली निकलने से पहले ही धान का फसल पूरी तरह सुख गयी. जिससे फसल को देख कर किसान के चेहरे पर उदासी छायी हुई है. किसान दीपक चौधरी, राम विलास चौधरी, चंदेश्वरी चौधरी ने बताया कि राजेंद्र मंसूरी का एग्रो गोल्ड बीज लगाया था. उनकी फसल बरबाद हो गयी है. इस संबंध में मंझियारा गांव के किसान श्याम सुंदर मांझी ने बताया कि करीब पांच विघा में लगे धान पूरी तरह जल गयी. इसकी सूचना कृषि पदाधिकारी को देने के बाद खेत पर देखने के लिए भी नहीं पहुंची. किसानों का आरोप है कि जिले के विशेषज्ञ की टीम पहुंची है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है. सोमवार को किसानों ने पड़डिया गांव में बैठक की. जिसके बाद आगे की रणनीति को तय किया गया. बैठक में दिलीप पंडित, मनीराम मंडल, सुरेश वैद्य, अजब लाल वैद्य, शिवम पंडित आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >