अमरपुर को अनुमंडल बनाने को लेकर आमरण अनशन 19 से

बांका: अमरपुर को अनुमंडल बनाने को लेकर सरकार द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर आरटीआइ कार्यकर्ता व समाजसेवी प्रवीण झा अनिश्चित कालीन अनशन करेंगे. उन्होंने बताया कि अमरपुर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग कई सालों से की जा रही है. राज्य प्रशासन एवं स्थानीय सांसद विधायक व मंत्री के द्वारा अमरपुर को […]

बांका: अमरपुर को अनुमंडल बनाने को लेकर सरकार द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर आरटीआइ कार्यकर्ता व समाजसेवी प्रवीण झा अनिश्चित कालीन अनशन करेंगे. उन्होंने बताया कि अमरपुर को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग कई सालों से की जा रही है. राज्य प्रशासन एवं स्थानीय सांसद विधायक व मंत्री के द्वारा अमरपुर को अनुमंडल बनाने का आश्वासन समय-समय पर दिया जाता रहा है. जबकि अमरपुर अनुमंडल के लिए अपनी प्रत्येक शर्त पूरी करता है. लेकिन आज तक जनता को बस कोरा आश्वासन ही मिला है. श्री झा ने बताया 19 नवंबर से वो प्रखंड वासी के साथ अनशन करेंगे. जिसकी जानकारी उन्होंने आवेदन के माध्यम से जिलाधिकारी को भी दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >