50 लाख की लागत से बटसार में बनेगा जलमीनार- विधायकफोटो 17 बांका 8 : उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के बटसार गांव में जल्द ही पचास लाख की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया जायेगा. जिससे आसपास के गांव अस्सी व खगड़ा को भी इससे लाभ मिलेगा. उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने बटसार पंचायत में करीब दस लाख की लागत से निर्मित मनरेगा भवन के उदघाटन के मौके पर कही. मनरेगा भवन का विधिवत उदघाटन विधायक ने फीता काटकर किया. इस दौरान विधायक ने बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड अंतर्गत यह पहला मनरेगा भवन है, जिसका निर्माण कार्य पूरा हो जाने से यहां के जॉबकार्ड धारी मजदूरों को काफी हद तक लाभ मिलेगा. विधायक ने अन्य पंचायतों में भी मनरेगा भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की बात बीडीओ मनोरंजन कुमार पांडेय से कही. विदित हो कि इस भवन में ही जेई व एई भी उपस्थित रहेंगे. मनरेगा भवन के बन जाने से लोगों को प्रखंड व जिला का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. समारोह को बीडीओ एमके पांडेय, बीससूत्री अध्यक्ष ग्यास खां, बटसार के मुखिया शिवनारायण सिंह आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर मुखिया अमरेन्द्र कुमार सिंह, पंसस रजनीश कुमार, मनोज मंडल, रजौन प्रखंड अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
मनरेगा भवन का विधायक ने किया उद्घाटन
50 लाख की लागत से बटसार में बनेगा जलमीनार- विधायकफोटो 17 बांका 8 : उद्घाटन करते विधायक प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के बटसार गांव में जल्द ही पचास लाख की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया जायेगा. जिससे आसपास के गांव अस्सी व खगड़ा को भी इससे लाभ मिलेगा. उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने बटसार […]
