रंगे हाथ धराया साइकिल चोर

कटोरिया . कटोरिया बाजार के बांका रोड में एक मोबाइल दुकान के सामने से साइकिल चुरा कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाये चोर ने अपना नाम शरीफ भाट ग्राम भाट टोला कटोरिया बताया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सलैया गांव का रामेश्वर यादव […]

कटोरिया . कटोरिया बाजार के बांका रोड में एक मोबाइल दुकान के सामने से साइकिल चुरा कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाये चोर ने अपना नाम शरीफ भाट ग्राम भाट टोला कटोरिया बताया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सलैया गांव का रामेश्वर यादव ने बाजार में साइकिल खड़ी की थी. तभी उक्त चोर साइकिल को चुरा कर ऑटो पर लोड कर देवघर की ओर भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर इनारावरण के पास पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >