प्रगति प्रिया ने देश में बांका का नाम किया रौशन

फोटो: 17 बांका 6: प्रगति प्रिया की पासपोर्ट तसवीर -राजस्थान (बीकानेर) में वन्य जीवों के संरक्षण विषय पर अपनी प्रस्तुति से पाया प्रथम स्थान- चमन शाह विद्या मंदिर जगतपुर की छात्रा है प्रगति प्रिया – आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मारी बाजी- देश भर के विद्या मंदिर के भाइया बहन ने किया था शिरकत – […]

फोटो: 17 बांका 6: प्रगति प्रिया की पासपोर्ट तसवीर -राजस्थान (बीकानेर) में वन्य जीवों के संरक्षण विषय पर अपनी प्रस्तुति से पाया प्रथम स्थान- चमन शाह विद्या मंदिर जगतपुर की छात्रा है प्रगति प्रिया – आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मारी बाजी- देश भर के विद्या मंदिर के भाइया बहन ने किया था शिरकत – बीकानेर से आने पर स्कूल में होगा भव्य स्वागत समारोह प्रतिनिधि, बांकाशहर के जगतपुर स्थित चमन शाह विद्या मंदिर की कक्षा दशम की छात्रा प्रगति प्रिया ने राजस्थान के बीकानेर में इतिहास रचा है. प्रगति प्रिया ने आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ज्ञान विज्ञान मेले में पत्र वाचन विषय पर आधारित वन्य जीवों का संरक्षण विषय पर अपनी प्रस्तुति दी. बीकानेर में पूरे भारत के सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं ने शिरकत की थी. स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर बहन प्रगति प्रिया ने पूरे राज्य, शहर व स्कूल का नाम रौशन किया है. श्री सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बीकानेर से वापस आने पर विद्या मंदिर परिवार की ओर से बहन प्रगति प्रिया के लिए भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा. इस मौके पर उप प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह प्रतियोगिता प्रमुख सिद्धीनाथ सिंह, विज्ञान प्रमुख चंदन कुमार चौधरी, मिथिलेश चौधरी, मिथिलेश झा, विपिन अश्क, प्रेम सागर ने बहन प्रगति प्रिया को बधाई संदेश भेजा है. वहीं स्कूल के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रगति प्रिया के इस उपलब्धि पर पूरा स्कूल परिवार गदगद है. वापस आने पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >