पर्यटन मंत्री को सिर्फ अपने क्षेत्र की फिकर

बांका . सूबे के पर्यटन मंत्री डा जाबेद इकबाल अंसारी आज पांच दिवसीय दौरे पर अपने क्षेत्र बांका पहुंच रहे है. यह दौरा उनका सरकारी कार्य से क्षेत्र के पर्यटन विकास का दौरा होगा.उनके साथ विभाग के आलाधिकारी से लेकर विभाग के तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उनके निजी सचिव ओम प्रकाश यादव ने जानकारी […]

बांका . सूबे के पर्यटन मंत्री डा जाबेद इकबाल अंसारी आज पांच दिवसीय दौरे पर अपने क्षेत्र बांका पहुंच रहे है. यह दौरा उनका सरकारी कार्य से क्षेत्र के पर्यटन विकास का दौरा होगा.उनके साथ विभाग के आलाधिकारी से लेकर विभाग के तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उनके निजी सचिव ओम प्रकाश यादव ने जानकारी दी की मंत्री जी के द्वारा मंदार के सीता कुंड, ओढ़नी जलाशय एवं गोड़धूआ मंदिर के पर्यटन विकास पर रूप – रेखा तैयार किया जायेगा. अधिकारी की मौजूद टीम के द्वारा इन जगहों पर बेहतर स्कोप का मापदंड तैयार कर इसके विकास कार्य आगे बढ़ाने पर कार्य किया जायेगा. स्थानीय लोगों में हर्ष है. मगर विपक्ष के नेता का कहना है कि मंत्री के लिए सिर्फ उनका ही क्षेत्र काम करने को बचा है. पूरे जिले में भी कई ऐसे स्थान है जिसे विकसित का पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >