पति ने पत्नी को घर से निकाला, मामला दर्ज

बांका . शादी के दो साल बित जाने के बाद ससुराल वाले ने लड़के के परिवार से रुपये का मांग करने लगा. लड़की के परिवार वाले जब दहेज पूरा नहीं कर पाये तो पति ने पत्नी को घर से मारपीट कर निकाल दिया. मालूम हो कि रजौन थाना निवासी कमली साह ने अपने पुत्री खुशबू […]

बांका . शादी के दो साल बित जाने के बाद ससुराल वाले ने लड़के के परिवार से रुपये का मांग करने लगा. लड़की के परिवार वाले जब दहेज पूरा नहीं कर पाये तो पति ने पत्नी को घर से मारपीट कर निकाल दिया. मालूम हो कि रजौन थाना निवासी कमली साह ने अपने पुत्री खुशबू कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व झारखंड जिला के गोड्डा हलवारा निवासी बिकी लाल साह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था. लड़की जब ससुराल गयी तो कुछ दिन के बाद ससुराल में पति एवं परिवार के सदस्य ने मिल कर मारपीट करते हुए रुपये का मांग करने लगा. रुपये नहीं मिलने के बाद पति ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया. उक्त महिला ने रविवार को महिला थाना पहुंच कर ससुराल पक्ष के पति सहित भैंसूर पवन साह, गोतनी किरण देवी, गुड्डू साह, खुशी कुमारी पर मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि दिये गये आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >