गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग

कटोरिया/चांदन आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में रविवार को अवकाश प्राप्त फोरेस्टर दीप नारायण यादव के घर में रसोई गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी. घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लगभग पचास हजार की संपत्ति […]

कटोरिया/चांदन आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में रविवार को अवकाश प्राप्त फोरेस्टर दीप नारायण यादव के घर में रसोई गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी. घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी मची रही. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लगभग पचास हजार की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नये गैस सिलिंडर को चूल्हा से जोड़ने के क्रम में सिलिंडर से रिसाव हुआ और उसमें आग लग गयी. इसके बाद घर के सभी सदस्य घर से बाहर भाग गये. कुछ देर बाद जोरदार धमाका के साथ सिलिंडर फटा. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इसके बाद जल रहे खपरेल के दो कमरों को ग्रामीणों के सहयोग से बुझाया गया. आग बुझाने में ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, मुखिया सुरेश यादव, तुलसी रजक, छोटू भगत, सुनील वर्णवाल, सुभाष वर्णवाल, रूपन दास, हेमराज यादव, मनोज यादव आदि ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >