शादी करने के लिए नाबालिग का किया अपहरण

बांका: सदर थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी एक नाबालिग लड़की काशादी के नीयम से अपहरण करने का मामला सामने आया है. इसको लेकरअपहृत लड़की के पिता ने सदर थाना में गांव के ही चार लोगों पर नामजदप्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा है कि वे अपने बीमार पुत्र का इलाजभागलपुर में करा रहे हैं, […]

बांका: सदर थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी एक नाबालिग लड़की काशादी के नीयम से अपहरण करने का मामला सामने आया है. इसको लेकरअपहृत लड़की के पिता ने सदर थाना में गांव के ही चार लोगों पर नामजदप्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा है कि वे अपने बीमार पुत्र का इलाजभागलपुर में करा रहे हैं, इस वजह से उनका पूरा परिवार अपने ननिहालकुरमा गांव में रह रहा है.

गत 19 फरवरी को उनकी पुत्री कुरमा रैनिया से सुबह निकली, इसके बाद वो बंधन बैंक के ग्रुप लॉन का पैसा जमा करनेरैनियां पहुंची, पैसा जमा होने का मैसज उनके मोबाइल पर प्राप्त हुआ,इसके बाद उनकी पुत्री देर शाम तक वापस कुरमा नहीं पहुंची, जिसके बादपरिजनों ने खोजबीन शुरू की, तभी रैनिया पहुंचने पर पता चला कि गांव केशशि राउत का पुत्र रीतेश राउत अपने परिजनों के सहयोग स उनकी पुत्री काशादी के नीयत से अपहरण कर लिया है. मामले में उन्होंने कहा है कि उनकीपुत्री अभी नाबालिग है, जिसे बहला फुसलाकर उक्त लोगों ने उसे झांसे मेंले लिया है. उन्होंने पुलिस से पुत्री बरामदगी की गुहार लगायी है. इस संबंधमें सदर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि अपहृत लड़की के पिता केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, जांच के बाद कारवाई की जायगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >