गैस पाइप लाइन बिछाने को ले मारपीट व हवाई फाइरिंग

अमरपुर : थाना क्षेत्र के प्रेमचक गांव में दबंगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हुये दहशत फैलाने के उदेश्य से हवाई फाइरिंग करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर प्रेमचक गांव के दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंच गये. जिसमें केली देवी, पिंटु मंडल, रीता देवी, अरविंद मंडल समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना की आपबीती […]

अमरपुर : थाना क्षेत्र के प्रेमचक गांव में दबंगों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हुये दहशत फैलाने के उदेश्य से हवाई फाइरिंग करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर प्रेमचक गांव के दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंच गये.

जिसमें केली देवी, पिंटु मंडल, रीता देवी, अरविंद मंडल समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना की आपबीती पुलिस को सुनाई. कहा कि गांव के समीप खेतों होकर गैस पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. जिसमें हरे भरे फसल को काटा जाता है.
इसको लेकर प्रेमचक व पनसल्ला गांव में आपसी विवाद हो गया और पनसल्ला गांव के संजय मंडल, संजीव मंडल, संजीव कुमार मंडल करीब एक दर्जन बदमाश के साथ हथियार से लैस होकर प्रेमचक गांव पहुंचे और ग्रामीणों के घर के रखा समान को फेंक दिया. साथ ही हवाई फाइरिंग करते हुये कहा कि अगर जान बचाना है तो खेतों के तरफ मुड़कर नही देखना. उधर थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >