आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिह्नित 138 आदिवासी गांवों का होगा कायाकल्प

जिले के छह प्रखंडों के आदिवासी बहुल गांवों में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है

बांका. जिले के छह प्रखंडों के आदिवासी बहुल गांवों में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है. इसको लेकर डीएम नवदीप शुक्ला के नेतृत्व में जनजाति बहुल गांवों के समग्र विकास के लिए चिह्नित 138 गांवों के विकास की योजना बनायी गयी है. जिसमें सभी विभागों के समन्वय से योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है. और इसके लिए डीडीसी को जिला स्तरीय नोडल बनाया गया है. डीआरडीए निदेशक श्रीनिवास ने बताया कि जिले के कटोरिया, चांदन, बेलहर, फुल्लीडुमर, बौंसी एवं शंभुगंज प्रखंड में इस अभियान में शामिल है. इसके समग्र विकास को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को मास्टर प्रशिक्षक एवं प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को बीएमटी बनाया गया है. जबकि पंचायत, ग्राम स्तर पर सभी विभागों के कर्मियों, स्वंयसेवकों आदि साथी, आदि सहयोगी, आदि कर्म योगी बनाया गया है. इस अभियान में 138 गांवों में 141 ग्राम नोडल, 500 से अधिक आदि सहयोगी, 1067 आदि साथी बनायें जा चुके हैं. इससे अधिक से अधिक लोग पोर्टल के माध्यम से स्वयंसेवी के रूप में जोड़ सकते हैं. जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में आदि सेवा केंद्र की स्थापना की जा रही है. जिसमें अबतक 102 आदि सेवा केंद्र की स्थापना किया किया जा चुका है. चिन्हित गांवों में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर योजनाओं को विशेष सभा से पारित कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >