आज और कल बूंदाबांदी की आशंका, बढ़ेगी ठंड

बांका ; शीतलहरी ठंड से बचाव के सभी जतन अब विफल हो रहे हैं. लोग तेजी से ठंड के शिकार हो रहे हैं. ठंड से निजात के लिए अलाव एक सशक्त उपाय माना जा रहा है. अलबत्ता, प्रतिदिन लकड़ी की खरीद अलाव के लिए हो रही है. लकड़ी की किल्लत से जूझ रहे लोग हीटर […]

बांका ; शीतलहरी ठंड से बचाव के सभी जतन अब विफल हो रहे हैं. लोग तेजी से ठंड के शिकार हो रहे हैं. ठंड से निजात के लिए अलाव एक सशक्त उपाय माना जा रहा है. अलबत्ता, प्रतिदिन लकड़ी की खरीद अलाव के लिए हो रही है. लकड़ी की किल्लत से जूझ रहे लोग हीटर से ठंड मिटा रहे हैं.

वहीं केवीके ने मौसम बुलेटिन जारी करते हुए बुधवार व गुरुवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की आशंका जतायी है. जबकि न्यूनतम तापमान नौ से 13 के आसपास बनी रहेगी. साथ ही गेहूं फसल में उचित सावधानी बरतने की सलाह किसानों को दी गयी है. बारिश की आशंका को देखते हुए खरपतवारनाशी के प्रयोग नहीं करने की बात कही गयी है.
आठ से 12 जनवरी तक मौसम का पूर्वानुमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम तापमान
आठ जनवरी 10 19
नौ जनवरी 13 23
10 जनवरी 12 20
11 जनवरी 10 21
12 जनवरी 09 20

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >