ठनका गिरने से मवेशी चरा रहा अधेड़ जख्मी

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मंगलवार को बारिश के दौरान ही ठनका गिरने से मवेशी चरा रहे एक अधेड़ व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी गोपालपुर गांव के ही किशुन मंडल पिता स्व कोकाय मंडल ( 50 ) है. घटना के बाद परिजनों ने जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक […]

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मंगलवार को बारिश के दौरान ही ठनका गिरने से मवेशी चरा रहे एक अधेड़ व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी गोपालपुर गांव के ही किशुन मंडल पिता स्व कोकाय मंडल ( 50 ) है.

घटना के बाद परिजनों ने जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंभुगंज में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के गोपालपुर गांव के किशुन मंडल मंगलवार की शाम अपना मवेशी को चारा खिलाने बहियार में बनाये गये गोहाल गए थे.
इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से किशुन मंडल जख्मी हो गया. जबकि इनके मवेशी एक भैंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद बहियार में मवेशी चरा रहे अन्य लोगों के शोर पर दौड़े ग्रामीणों ने इसकी सुचना किशुन मंडल के परिजनों को दिया. जहां परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां वो अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >