बेलहर में सांसद का हुआ नागरिक अभिनंदन

बेलहर : प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी हाट परिसर में गुरुवार को नवनिर्वाचित सांसद गिरिधारी यादव का नागरिक अभिनंदन स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने सबसे पहले कार्यकर्ता एवं जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेलहर विधानसभा की जनता ने हमेशा से हमें अपना मत देकर […]

बेलहर : प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी हाट परिसर में गुरुवार को नवनिर्वाचित सांसद गिरिधारी यादव का नागरिक अभिनंदन स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने सबसे पहले कार्यकर्ता एवं जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेलहर विधानसभा की जनता ने हमेशा से हमें अपना मत देकर हमें सम्मानित करने का काम किया है, इसके लिए मैं जनता का ऋणी हूं. मैं हमेशा जनता के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयासरत रहता हूं.

क्षेत्र के किसानों की समस्या सिंचाई के लिए दोनों जलाशय का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. इससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसान को काफी सहायता मिलेगी. इसके साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में घर घर बिजली, पानी, सड़क की सुविधा के लिए मेरा प्रयास निरंतर बना रहेगा.
उन्होंने बताया कि बेलहर से मुझे दो-दो बार विधायक चुना गया है. अब मैं सांसद बन गया हूं इसके बाद भी बेलहर से मेरा उतना ही लगाव रहेगा जितना विधायक रहने पर था. बेलहर के विकास के लिए मेरा प्रयास पहले से भी ज्यादा रहेगी. नागरिक अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद भगत वहीं मंच संचालन संतोष भगत ने किया.
इस मौके पर जिप अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष नंदेश्वरी यादव, उपप्रमुख सुंदर बेसरा, बबलू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरकांत ज्योति, मनोरंजन सिंह, अजय भारती, पूर्व प्रमुख विजय यादव, लोजपा नेता सुधीर सिंह दांगी, मुखिया विजय हांसदा, नरेश चौधरी, सुमन झा, बालेश्वर दास के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने सांसद को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >