बिजली विभाग के जेइ शराब के साथ धराये

चांदन : चांदन प्रखंड के बियाही मोड़ स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में पदस्थापित कनीय अभियंता अमित कुमार शराब के साथ गिरफ्तार कर लिए गये हैं. कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर झारखंड बॉर्डर के निकट करूआपाथर स्थित मद्य निषेध विभाग के चेक पोस्ट पर बुधवार की शाम चांदन थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी ने चेकिंग अभियान के […]

चांदन : चांदन प्रखंड के बियाही मोड़ स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में पदस्थापित कनीय अभियंता अमित कुमार शराब के साथ गिरफ्तार कर लिए गये हैं. कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर झारखंड बॉर्डर के निकट करूआपाथर स्थित मद्य निषेध विभाग के चेक पोस्ट पर बुधवार की शाम चांदन थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी ने चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत विभाग के जेई अमित कुमार को शराब के साथ पकड़ा.

जेई अमित कुमार की बाइक में बंधे बैग से 3 बोतल केन बीयर बरामद हुई है. अवैध शराब की बरामदगी के बाद चांदन पुलिस ने जेई को गिरफ्तार कर चांदन थाना लाया. इस मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार करुआ पाथर चेक पोस्ट पर चांदन थाना अध्यक्ष वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. तभी झारखंड की ओर से बाइक से आ रहे कनीय अभियंता अमित कुमार की बाइक भी रोकी गयी. तलाशी के क्रम में बैग से 3 बोतल केन बीयर बरामद हुई है. यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. इधर इस मामले की सूचना के बाद विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अजीत कुमार एवं कटोरिया पावर सबस्टेशन के कनीय अभियंता प्रफुल्ल कुमार भी घटनाक्रम की जानकारी लेने चांदन पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >