कटोरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के सफल संचालन एवं जियो टैगिंग को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. प्रखंड प्रभारी सह समन्वयक कुमार वैभव विकास की अध्यक्षता में बैठक हुई.
बैठक में सभी ग्रामीण आवास सहायकों, पीआरएस, विकास मित्र एवं टोला सेवकों ने भाग लिया. उपस्थित सभी कर्मी को अपने पंचायत में जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया. प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय को जियो टैगिंग का रिपोर्ट फोन से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिन कर्मियों का रिपोर्ट नहीं आयेगा, उसके खिलाफ डीडीसी को रिपोर्ट किये जाने की बात कही गयी.
जियो टैगिंग में लाभुकों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी. इस मौके पर संतोष कुमार गुप्ता, धीरज कुमार, राजा रौशन, बिंदु कुमारी, गीता कुमारी, सुनिता कुमारी, लीलावती कुमारी, रामदेव, अजय दास, मुकेश हरिजन, राकेश, पप्पू कुमार दास आदि मौजूद थे.
