जमीन विवाद पर चाचा भतीजे में मारपीट

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौन गांव में रविवार को जमीन विवाद पर चाचा-भतीजा के बीच हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये. घटना को लेकर सुभाष यादव पिता स्व. मसुदन यादव ने सगे भतीजे प्रदीप यादव पिता केदार यादव, भाभी सुनीता देवी एवं भतीजा समेत भतीजा के तीन अज्ञात साथियों के विरुद्ध […]

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौन गांव में रविवार को जमीन विवाद पर चाचा-भतीजा के बीच हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये. घटना को लेकर सुभाष यादव पिता स्व. मसुदन यादव ने सगे भतीजे प्रदीप यादव पिता केदार यादव, भाभी सुनीता देवी एवं भतीजा समेत भतीजा के तीन अज्ञात साथियों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आवेदक ने बताया है कि कठौन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग किनारे एक जमीन का टुकड़ा है. जिसका बंटवारा दोनों भाइयों के बीच हो चुका है, लेकिन नामजद भतीजा एवं भाभी जबरन आवेदक के हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. जिसको लेकर आये दिन विवाद भी होता है.
इधर रविवार सुबह सुभाष यादव की भाभी घर के आगे आवेदक के हिस्से वाली जमीन पर कचरा फेंकने गयी. जिसपर आवेदक ने बदबू आने की बात कहकर कचरा फेंकने से मना कर दिया. आवेदक की भाभी ने उक्त जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज करनी शुरू कर दी. गाली देने से मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गयी. जिसके बाद आसपास के लोग आये और झगड़ा को शांत कराया.
इधर झगड़े के बारे में आवेदक की भाभी ने ट्यूशन पढ़ने सुईया गये अपने बेटे को फोन कर सूचना दी. सूचना मिलते ही नामजद आरोपी प्रदीप यादव अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे आवेदक व उनकी पत्नी पिंकी देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी दोनों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >