सृजन का फर्जीवाड़ा तीन घंटे चली जांच, फिर गिरफ्तारी

गड़बड़ी. सृजन घोटाले की आंच से बांका में हड़कंप, दफ्तरों में होती रही चर्चा बांका : सृजन घोटाले की जांच अब परवान पर है. सीएम नीतीश कुमार की छवि का दाग बनता जा रहा ये घोटाला अब अधिकारियों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. शनिवार को एसआईटी ने बांका में छापेमारी की है. […]

गड़बड़ी. सृजन घोटाले की आंच से बांका में हड़कंप, दफ्तरों में होती रही चर्चा

बांका : सृजन घोटाले की जांच अब परवान पर है. सीएम नीतीश कुमार की छवि का दाग बनता जा रहा ये घोटाला अब अधिकारियों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. शनिवार को एसआईटी ने बांका में छापेमारी की है. इस दौरान एसआईटी के अधिकारियों ने बाका के जिला सहकारिता बैंक प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता से पूछताछ की. पूछताछ से संतुष्ट न होने पर एसआईटी उन्हें गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है.
गिरफ्तारी से पूर्व पहले टीम ने करीब तीन घंटे तक बैंक का जांच-पड़ताल की. विशेषकर बैंक स्टेंटमेंट व सरकारी खाते की सघनता से जांच की गई. गिरफ्तार करने आई टीम के साथ सदर थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह शामिल थे. जबकि कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा जिला सहकारिता पदाधकारी संजय कुमार मंडल भी मौजूद थे. इधर, टाउन थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह ने बताया कि किस मामले में प्रबंधक की गिरफ्तारी हुई है, उन्हें पता नहीं है. लेकिन पूछताछ के लिए टीम प्रबंधक को अपने साथ भागलुपर ले गई है. ज्ञात हो कि सृजन घोटाले को लेकर जगह-जगह छापेमारी जारी है. शनिवार को छापेमारी की टीम बांका भी पहुंची. वहीं बैंक प्रबंधक के गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सरकारी दफ्तर सहित अन्य बैंक में हड़कंप मच गया है.
दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए : अध्यक्ष
सहकारी बैंक प्रबंधक के गिरफ्तारी की सूचना मिली है. अगर वह दोषी हैं तो जांच टीम कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है. सहकारी बैंक जांच में पूर्ण सहयोग कर रही है. जांच टीम से यही अनुरोध है कि किसी भी सूरत में आरोपी बचना नहीं चाहिए. चाहे वह सहकारी बैंक का हो या कोई और..
जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष, द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक
जांच टीम को मदद करेगी बांका पुलिस : एसपी
सृजन घोटाने के मामले को लेकर भागलपुर की जांच टीम ने सहकारिता बैंक प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में विशेष जानकारी नहीं है. जांच टीम को बांका पुलिस मदद करेगी. हालांकि इस संबंध में बांका सदर थाना में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.
चंदन कुशवाहा, एसपी, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >