ट्रक से 10097.280 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने बौसी थाना अंतर्गत भलजोर चेक पोस्ट वाहन जांच के क्रम में त्रिपाल से ढक कर भूषा व मुढ़ी लदा बारह चक्का ट्रक को जब्त किया

बांका. उत्पाद टीम ने बौसी थाना अंतर्गत भलजोर चेक पोस्ट वाहन जांच के क्रम में त्रिपाल से ढक कर भूषा व मुढ़ी लदा बारह चक्का ट्रक को जब्त किया. जिसकी तलाशी के दौरान ट्रक से 10097.280 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत देदौल निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया. अमरपुर थाना अंतर्गत झरना कच्ची सड़क मार्ग पर बाइक से 16 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब सेवन के आरोप में 20 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद थाना में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >