Banka: पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला, मौके पर हुई मौत

Banka Accident: पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर अनीशा पब्लिक स्कूल, अहीरो के पास अज्ञात वाहन के धक्के से अहीरो गाँव निवासी कैलास दास (55) तथा सन्नी कुमार (17) पिता सुनील दास की मौके पर हीं मौत हो गई.

Banka Accident: पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर अनीशा पब्लिक स्कूल, अहीरो के पास अज्ञात वाहन के धक्के से अहीरो गाँव निवासी कैलास दास (55) तथा सन्नी कुमार (17) पिता सुनील दास की मौके पर हीं मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलास दास साइकिल से अपने खेत देखने जा रहा था. सड़क किनारे साइकिल लगाने के क्रम में हीं विपरीत दिशा से आ रही कार ने रौंदते हुए निकल गई. वहीं दूसरा मृतक सन्नी कुमार मॉर्निंग वाक करने के बाद सड़क किनारे बबूल का दातुन तोड़ रहा था जो कैलास दास से करीब 50 मिटर की दूरी पर था.

अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था सन्नी

बता दें की अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र सन्नी कुमार नेतरहाट आवासीय विद्यालय का छात्र था. पढ़ने लिखने में काफी होनहार था. अभी नीट की परीक्षा में 587 अंक लाकर सफल भी हुआ था. सन्नी प्रतिदिन सुबह उठकर मॉर्निंग वाक करने जाता था.

वैसी हीं आज भी मॉर्निंग वाक करने के बाद दातुन तोड़ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही कार रौंदते हुए निकल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौका स्थल पर पहुँच अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक मृत घोषित कर दिए.

ये भी पढ़ें: मुंगेर में खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस…

मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि आक्रोशित लोगों की भीड़ ने शव को सड़क पर रख आवागमन बाधित कर दिए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन परिजन समझने को तैयार नहीं हैं. पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित है. वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है.

बता दें कि सीओ श्रीनिवास सिंह और थानाध्यक्ष सह इन्स्पेक्टर अशोक कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >