Ayodhya Ram Mandir: पटना में भी दिखेगी अयोध्या की झांकी, देखिये वीडियो नेपाली नगर में क्या है तैयारी...

Ayodhya Ram Mandir की तर्ज पर पटना में भी 22 जनवरी को झांकी दिखेगी. राजीव नगर के नेपाली नगर हनुमान मंदिर राजवंशी नगर हनुमान मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकलेगा. देखिए वीडियो

राजधानी पटना में भी 22 जनवरी को अयोध्या का नजारा दिखेगा. राया फाउंडेशन की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. 22 जनवरी को एक भव्य शोभा यात्रा मनसापुरण श्री हनुमान जी मंदिर परिसर , नेपाली नगर से निकलकर राजवंशी नगर श्री हनुमान जी मंदिर तक जायेगा. इसको लेकर श्रीराम भक्तों ने डोर- टू-डोर जागरूकता अभियान को तेज कर दिया है. इसके साथ ही शोभा यात्रा के संबंध में लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार रथ रवाना किया गया है. यह शोभा यात्रा सुबह 11 बजे निकल कर दोपहर तीन बजे राजवंशी नगर हनुमान मंदिर तक पहुचेगा. इस शोभा यात्रा में महिला- पुरुष , बुजुर्ग के साथ -साथ बच्चे भी शामिल होंगे. यात्रा का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता और श्रीराम भक्त रितेश राय करेंगे, वहीं श्रीराम भक्त गजेंद्र सिंह, विनीत जी, मंगलम जी, नागेंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, आभा लता यात्रा में मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे. देखिए वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >