शहर में शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए ज्ञान ज्योति शिक्षण केंद्र, पुराना शहर के निदेशक सह सम्पूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डॉ चंचल कुमार को सम्मानित किया गया. दाउदनगर स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह गोपाल बाबू अलंकार ज्वेलर्स के संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
ऊर्जा व सकारात्मक सोच से आगे बढ़ रहे युवा : राजेंद्र
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ ने कहा कि आज युवा वर्ग की ऊर्जा और सकारात्मक सोच शहर को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. डॉ. चंचल कुमार शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं. ऐसे कर्मठ और समाज के लिए समर्पित लोगों का उत्साह बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है.उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर कार्यों को सम्मान मिलने से उनमें समाज के लिए और अधिक काम करने का उत्साह बढ़ता है.
डॉक्टर चंचल के कार्यों से हो रहा लाभ
उन्होंने डॉ. चंचल कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता समाज के लिए प्रेरणादायक है. सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. चंचल कुमार ने दाउदनगर स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह गोपाल बाबू अलंकार ज्वेलर्स के संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान समाज के प्रति जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा देता है.
