करेंट लगने से युवक की मौत

करेंट लगने से युवक की मौत

रफीगंज. पौथु थाना क्षेत्र के सीमा गांव में एलटी लाइन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान शंभू यादव के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. पूर्व मुखिया शंभू भारती ने बताया कि मनीष के खेत में पटवन चल रहा था. अचानक लो वोल्टेज हो गया, जिसे देखने के लिए वह विद्युत पोल के समीप पहुंचा. वहां पर पोल से एलटी लाइन का तार लटका हुआ था, जिसे वह देख नहीं सका और उसकी चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. यह भी बताया कि मनीष की मौत विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई है. मृतक के परिजन बेहद गरीब हैं, जिन्हें हर हाल में मुआवजा मिलनी चाहिए. दो माह पूर्व भी इसी विद्युत पोल की एलटी लाइन के संपर्क में आने से एक भैंस की मौत हो गयी थी. थानाध्यक्ष आकाश राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >