चाकू से वार कर एक युवक को किया घायल

घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया

रफीगंज. प्रखंड के पचार रोड नीमा मोड़ के पास बुधवार की रात में शराब के नशे में नीमा चतुर्भुज गांव निवास नरेश राम के 30 वर्षीय विकास कुमार को चाकू से वार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय लोगों द्वारा घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया. घायल विकास कुमार ने रफीगंज थाने में आवेदन देते हुए ढोसीला गांव के एक युवक को नामजद आरोपित बनाते हुए कहा है कि बुधवार की रात में शराब के नशे में आकर आरोपित ने गाली गलौज करते हुए चाकू से वार कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >