ट्रैक्टर पलटने से युवक जख्मी, रेफर

घटना बुधवार की तकरीबन 10 बजे दिन की है

कुटुंबा. कुटुंबा थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी लखन साव के 35 वर्षीय पुत्र अंतु कुमार ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना बुधवार की तकरीबन 10 बजे दिन की है. ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार, वह शिवपुर गांव के बधार में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था. इसी क्रम में उसकी गाड़ी फंस गयी. इसके बाद उसने कैजबील में लकड़ी के गुटका का सपोर्ट देकर बाहर निकालने का प्रयास किया. इतने में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में हीं पलट गया. घटना के बाद वहां के स्थानीय लोगो ने घायल युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया. ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सकों ने उपलब्ध संसाधन के अनुरूप फर्स्ट ट्रिटमेंट करने के पश्चात उसे बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल किशोर सिंह ने बताया युवक के शरीर में अंदरूनी चोट आयी है. ऐसे में उसे सीटी स्कैन कराने की जरूरत समझी गयी है. यहां पर सीटी स्कैन की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में उसे रेफर किया गया है. इधर, घायल युवक के परिजन उसे नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार में युवक का उपचार को लेकर भर्ती कराया हैं. उसके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे कर सुधार हो रहा है. विदित हो कि बरसात के दिनों में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करना जोखिम से भरा होता है. किसान कठिन परिश्रम से खेती करते है. संयोग सही था कि घटनास्थल के करीब शिवपुर के कई किसान मौजूद थे. किसानों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला. अन्यथा घटनास्थल पर हीं ट्रैक्टर के दबने से उसकी मौत हो जाती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >