“चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो”, विश्व माहवारी दिवस पर घेउरा में निकली जागरूकता रैली

Aurangabad News: विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय घेउरा में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने माहवारी स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया.

Aurangabad News(अंबुज पांडेय): विश्व महावारी दिवस के अवसर पर बुधवार को औरंगाबाद जिला के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय घेउरा में जागरूकता रैली निकाली गई. “महावारी स्वच्छता प्रबंधन के जिला समन्वयक ” रमीना कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली को उत्क्रमित उच्च विद्यालय घेउरा के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली में हाथ में तख्ती लेकर और लाल बिंदु का निशान लगाकर विद्यालय की शिक्षा एवं छात्राओं ने महावारी स्वच्छता को लेकर नारे लगाए.

माहावारी कोई बीमारी नहीं यह प्रकृति की देन है

छात्राओं ने ,’चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो” माहावारी कोई बीमारी नहीं यह प्रकृति की देन है आदि कई नारे लगाए. इस क्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्राएं अपने अपने हाथों में लाल बिंदु का निशान लगाकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र अंतर्गत गली-गली में घूम-घूम कर समुदाय के बीच लोगों को जागरूक किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि माहवारी को लेकर समाज में मिथ्या ,भ्रांतियां एवं अंधविश्वास फैली है, जिसे मिटाने के लिए इससे संबंधित गतिविधि का आयोजन जरूरी है.

ये लोग रहे मौजूद

रैली में विद्यालय की शिक्षिका गीता पांडेय, सुमन कुमारी श्वेतांशु कुमारी, अरविंद पासवान, मीतराज कुमार, शक्ति कुमार लव कुमार सोनी, राहुल कुमार छात्र छात्राएं सूरज कुमार अनूप कुमार, अमन कुमार अरुण कुमार विशाल कुमार प्रीति कुमारी,सोनी कुमारी, निशा कुमारी रागिनी कुमारी, नेहा कुमारी इत्यादि ने भाग लिया. इस क्रम में गली-गली में घूम-घूम कर समुदाय के बीच जागरूकता पर जोड़ दिया गया.

Also Read: बकरीद को लेकर होटलों और गेस्ट हाउसों में सघन जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >