औरंगाबाद में मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान करंट की चपेट में आई युवती, अस्पताल में कराया गया इलाज

Aurangabad News : मदनपुर के झिकटिया गांव में मोबाइल चार्ज करते समय एक युवती को जोरदार करंट लग गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Aurangabad News : मदनपुर थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में शनिवार की शाम मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गयी. हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. उपचार के बाद युवती की स्थिति बेहतर बतायी जा रही है.

सिंपी कुमारी करंट की चपेट में आई

घायल युवती की पहचान झिकटिया गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति की पुत्री सिंपी कुमारी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम सिंपी कुमारी मोबाइल को चार्ज में लगाने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गयी, जिससे वह घायल हो गयी.

Also Read : रजौली में जनता दरबार में पांच भूमि विवादों का निपटारा, सीओ ने कहा- विवाद होने पर कानून का सहारा लें

अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ले गए. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने युवती का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकीय देखरेख के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.

हादसे के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस

अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्राथमिक उपचार के बाद युवती की स्थिति बेहतर होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली.

Also Read : कांवरिया सेवा शिविर का महाभंडारे के साथ समापन, विधायक अनिल सिंह ने की शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >