चलती बाइक से गिरकर युवती घायल, सड़क पर जीजा-साली के बीच हुई नोकझोंक

Aurangabad News : रिसियप थाना क्षेत्र में चलती बाइक से गिरकर एक युवती घायल हो गई. घटना के बाद जीजा और साली के बीच सड़क पर ही जमकर नोकझोंक हुई, जानें क्या है पूरा मामला.

Aurangabad News : रिसियप थाना क्षेत्र के धनु बिगहा गांव के समीप सोमवार को चलती बाइक से गिरकर एक युवती घायल हो गई. घायल युवती की पहचान विश्रामपुर गांव निवासी रूबी कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए एक निजी क्लिनिक भेजा गया.

घटना के बाद सड़क पर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मंजय कुमार चला रहा था. वह अंबा की ओर जा रहा था. इसी दौरान युवती चलती बाइक से नीचे गिर गई. घटना के बाद दोनों के बीच सड़क पर ही काफी देर तक नोकझोंक होती रही. पूछने पर दोनों ने खुद को जीजा-साली बताया.

दोनों ने लगाए अलग-अलग आरोप

घायल युवती का आरोप था कि बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण वह गिरकर घायल हुई. वहीं बाइक चालक का कहना था कि युवती स्वयं चलती बाइक से कूद गई थी. दोनों के अलग-अलग दावों के कारण कुछ देर तक मौके पर असमंजस की स्थिति बनी रही.

स्थानीय लोगों ने कराया उपचार

स्थानीय लोगों ने दोनों को शांत कराया, उनका नाम-पता और आपसी रिश्ते की जानकारी ली तथा घायल युवती को उपचार के लिए निजी क्लिनिक भेज दिया.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष

रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है. यदि इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त होता है तो मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नवादा दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, फरार ससुर गिरफ्तार, अब पूरा आरोपी परिवार पहुंचा जेल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >