औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, राखी बांधकर मायके से लौट रही थीं घर

Aurangabad News : दाउदनगर में दो बाइकों की टक्कर में मीना देवी की मौत हो गई. वह रक्षाबंधन पर मायके से राखी बांधकर घर लौट रही थीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Aurangabad News : दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर स्थित जयंती नगर के समीप शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा गांव निवासी दूधनाथ मेहता की 59 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

भाई को राखी बांधकर लौट रही थीं मीना देवी

बताया जाता है कि रक्षाबंधन के अवसर पर मीना देवी अपने मायके एकौनी गांव गयी थीं. वहां उन्होंने अपने भाई को राखी बांधी. शनिवार को वह अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर मेवा बिगहा लौट रही थीं.

इसी दौरान शमशेर नगर के जयंती नगर के समीप एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद मीना देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं. हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मीना देवी को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गयी.

Also Read : बिहार के गया जी समेत 7 जिलों में पत्थर खनन की तैयारी, रोहतास में 478 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित; जानें किन जिलों में शुरू होगी प्रक्रिया

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर दाउदनगर थाना के एसआई विक्की कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया.

पुलिस अज्ञात बाइक सवार की पहचान करने के प्रयास में जुटी है. घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : विद्यालय सुरक्षा पखवाड़े में बच्चों को सिखाये स्वच्छता के गुर, हाथ धुलाई और शौचालय उपयोग के प्रति किया जागरूक

नेताओं ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

घटना की सूचना पाकर रालोमो नेता अजय कुशवाहा, विवेक कुमार, लोजपा (रामविलास) नेता रमेश पासवान समेत अन्य लोग भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. नेताओं ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया.

पति करते हैं मजदूरी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां

ग्रामीणों के अनुसार, मीना देवी के पति दूधनाथ मेहता मजदूरी करते हैं. उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. सभी पुत्र-पुत्रियों की शादी हो चुकी है. बताया गया कि रक्षाबंधन के मौके पर भाई को राखी बांधकर घर लौटते समय हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

Also Read : औरंगाबाद के मदार नदी में स्नान के दौरान तेज धार में बहा 13 वर्षीय किशोर, मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >