औरंगाबाद में सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान गया जी में मौत, देर रात घर लौटते समय अपराधियों ने मारी थी गोली

Aurangabad Shooting Incident : औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में सब्जी बेचकर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Aurangabad Shooting Incident : औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में सब्जी बेचकर घर लौट रहे एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

घर लौट रहे सब्जी विक्रेता पर अपराधियों ने की फायरिंग

जानकारी अनुसार हसपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली बिगहा गांव निवासी गोविंद महतो गुरुवार की देर शाम सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर, इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गोविंद महतो को तत्काल हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया, जहां गुरुवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गांव में मातम, अंतिम दर्शन के लिए जुटने लगे लोग

गोविंद महतो की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को गांव लाया जा रहा है. अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : औरंगाबाद में 16.5 लीटर बीयर बरामद, बारुण पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

संबंधित खबर : औरंगाबाद: हसपुरा में सब्जी बेचकर लौट रहे विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में गया जी रेफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >