औरंगाबाद: 24 घंटे में यूपी से सकुशल बरामद हुईं दो लापता नाबालिग लड़कियां, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस

औरंगाबाद पुलिस ने जाजापुर गांव से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को महज 24 घंटे में उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान ने यह सफलता दिलाई. बच्चियां परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से निकल गई थीं.

Aurangabad News: गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर गांव से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को औरंगाबाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की.

लापता होने की सूचना मिलते ही बनी एसआईटी

दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि 17 जुलाई को जाजापुर गांव निवासी रिंकू देवी ने अपनी पुत्री और स्वर्गीय दशरथ पासवान की पुत्री के घर से लापता होने की सूचना गोह थाना में दर्ज कराई थी. परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. टीम ने तत्काल तकनीकी अनुसंधान शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी.

उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से हुई बरामदगी

जांच के दौरान पुलिस को दोनों बच्चियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास मिली. इसके बाद एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 जुलाई को दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

डांट-फटकार से नाराज होकर घर छोड़ गई थीं बच्चियां

एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों बच्चियां परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं. जांच में किसी प्रकार की आपराधिक घटना या अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस की तत्परता की लोगों ने की सराहना

पुलिस ने इस सफलता का श्रेय एसआईटी की त्वरित जांच, तकनीकी अनुसंधान और टीमवर्क को दिया. वहीं, दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने से परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी राहत जताई और औरंगाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manikant pandey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >