औरंगाबाद में हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Aurangabad News : नवीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

Aurangabad News : नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सदूरी गांव निवासी कृष्णा पांडेय एवं श्रीकांत पांडेय के रूप में हुई है.

पहले से दर्ज था हत्या के प्रयास का मामला

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध हत्या के प्रयास के मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं.

Also Read : मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर औरंगाबाद में 300 से ज्यादा सफाईकर्मी बैठे हड़ताल पर, नगर परिषद-कार्य एजेंसी पर लगा शोषण का आरोप

एसआई अमरेश दास के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

सूचना मिलते ही एसआई अमरेश दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उन्हें थाना लाकर आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं

न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी

कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

फरार आरोपितों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है. हत्या, मारपीट एवं अन्य गंभीर मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध विधिसम्मत एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : औरंगाबाद-पटना NH-139 पर हादसा: BJP कार्यालय के पास दो डंपरों की टक्कर, धू-धू कर जले इंजन; चालक गंभीर रूप से झुलसे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh kr singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >