Aurangabad News: नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुणे से बरामदगी

औरंगाबाद जिले में दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर पुणे ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की सक्रियता से दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले की मदनपुर थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की सक्रियता से दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद भी कर लिया गया है.

पुणे भाग गए थे दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वार गांव निवासी 19 वर्षीय गोलू कुमार और 20 वर्षीय मिथुन कुमार के रूप में हुई है. दोनों पर आरोप है कि वे थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर पुणे लेकर भाग गए थे. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी थी.

पुणे पुलिस की मदद से हुई बरामदगी

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुणे पुलिस से सूचना मिली कि दो युवकों के साथ दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया है. जानकारी मिलते ही मदनपुर थाना के एसआई रोहित कुमार परिजनों को लेकर पुणे पहुंचे. वहां से दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया गया और आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

कानूनी प्रक्रिया के बाद भेजे गए जेल

पुलिस टीम दोनों आरोपियों को मदनपुर लेकर आई और कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >