गोली कांड के दो आरोपित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

गुलजार बाग व रतनखाप के बीच 17 मई की हुई गोलीबारी

रफीगंज. प्रखंड के गुलजार बाग व रतनखाप के बीच 17 मई की हुई गोलीबारी मामले में नामजद आरोपित सुजित कुमार उर्फ बाबू एवं रॉकी कुमार यादव ने औरंगाबाद अपर मुख्य न्याय दंडाधिकारी चतुर्थ में आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि 17 मई की रात में राजा बिगहा निवासी राजू चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. वह चरकुप्पा से बर्थडे पाटी से शामील होकर वापस पैदल लौट रहा था इसी क्रम में तीन गोली लग गयी थी. इस मामले में घायल पंकज कुमार के बयान पर सुजीत कुमार यादव, रॉकी कुमार यादव, अजित कुमार यादव, गुड्डू कुमार, गौतम चौधरी को नामजद व तीन चार अज्ञात को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में अजित कुमार, गौतम चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. सोमवार को सुजित कुमार उर्फ बाबू एवं मंगलवार को रॉकी कुमार यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >